Mahindra की 10 Custom Built SUV
Custom Build कारें अब भारत में भी देखी जाने लगी हैं। इस वक्त मार्केट में कई कस्टमाइज कारें हैं, जो अपने स्किल और बेहतरीन डिजाइन से लोगों को इम्प्रेस कर रही हैं। इससे भी अच्छी बात यह है कि अब कार कंपनियों ने अपने अलग-अलग मॉडल्स के लिए Custom Build कारों का ऑप्शन देना शुरू कर दिया है। इस मामले में Mahindra काफी आगे है। देश की बड़ी कार कंपनी Mahindra ने अपने सभी मॉडल्स के लिए कस्टमाइजेशन का ऑप्शन दिया है। यहां हम आपको Mahindra के ऐसे ही 10 custom-built कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे खुद Mahindra बेचती है।
Scorpio Mountaineer

Mahindra Scorpio Mountaineer के फ्रंट को पूरी तरह से बदला गया है। इस कार में 3-पॉड हेडलैंप और एक नई कस्टम ग्रिल लगाई गई है, जो ओरिजन मॉडल से ज्यादा एग्रसिव है। हेडलैंप की जगह हेलोजन प्रोजेक्टर लैंप लगाया गया है। स्टॉक बंपर की जगह कस्टम स्टील बंपर लगाया गया है। इस नए बंपर में अब फॉग लैंप और टो-रिंग लगी हुई हैं। इस SUV के हुड पर लाल हाईलाइट नजर आती है।
Mahindra Scorpio 4X2 और 4X4 वेरिएंट में उपलब्ध है। यह काफी मजबूत कार है। मौजूदा Scorpio में 2.2-लीटर डीजल इंजन लगा है, जो अपने टॉप-मॉडल में 140 bhp पॉवर-320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इससे नीचे वाले वेरिएंट में 120 bhp पॉवर-280 nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार का एक DI वेरिएंट भी उपलब्ध है जो 75 bhp पॉवर-200 nm टॉर्क जेनरेट करता है।
Scorpio Darkhorse

Mahindra Scorpio Darkhorse में ग्रे रंग का पेंट किया गया है, जो इसे काफी रफ लुक देता है। इसका फ्रंट और भी ज्यादा रफ लगता है, क्योंकि इसमें वायर-मेश ग्रिल लगा है। इसमें नया फॉग लैंप रजिस्ट्रेशन प्लेट के पास लगाया गया है। इस कार में ओरिजनल हेडलैंप की जगह 3-पॉड हेडलैंप लगाया गया है। Darkhorse में डुअल-कैब पिकअप बॉडी फॉर्मेंट भी लगा है।
Scorpio Extreme

Mahindra Scorpio Extreme भी कंपनी का ओर से दी जाने वाली Custom Build कार है, जो कि पॉपुलर SUV को डुअल-केब पिकअप ट्रक बॉडी बनाता है। कार के फ्रंट में ऑक्स लैंप है जिसे फ्रंट बंपर पर मेटल बार में लगाया गया है। इस मोडिफाइड कार के व्हील आर्क पर प्लासिटिक क्लेडिंग, सनरूफ, कस्टम रूफ रेल्स और कस्टम येलो पेंट किया गया है।
Thar Daybreak

Thar Daybreak को Auto Expo 2016 में दिखाया गया था। इस कार को बोल्ड और ज्यादा आकर्षक दिखाने के लिए कई अपडेट किया गया। इसके हेडलैंप में DRLs लगा है और टेललैंप में LED यूनिट लगाया गया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके डोर का डिजाइन है। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस भी ज्यादा है।
Thar Wanderlust

Mahindra ने Thar Wanderlust को Auto Expo 2018 दिखाया गया है। असल में Thar Wanderlust एक तरह से Thar Daybreak का थोड़ा वाइल्ड वर्जन है। इस कार में ऊपर की ओर खुलने वाले दरवाजे (gullwing-like doors) और मैट फिनिश नीले रंग का पेंट लगाया गया है। इसमें चौड़े टायर लगे हैं। Wanderlust में 2.5-liter CRDe टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 105 Bhp पावर और 247 Nm टॉर्क जेमरेट करता है।
Bolero Attitude

Mahindra Bolero Attitude में सबसे बड़ा हाइलाइट, दो दरवाजे हैं। इस कार के फ्रंट में नया बंपर लगा है जिसमें टोइंग रिंग औऱ बोल्ड ग्रिल है। ओरिजन हेडलैंप की जगह कस्टम यूनिट लगा है जिसमे पुराना प्रोजेक्टर सेटअप लगाया गया है। इसमें व्हील में नया और ज्यादा आकर्षक दिखता है। इसमें रीयर व्हील आर्च के ऊपर कुदाली (pick-axe) लगा है। इसके इंटीरियर में ब्लैक टोन के साथ नारंगी हाइलाइट दिया गया है जो कि बाहर के पेंट से मिलता-जुलता है।
Bolero Stinger

Mahindra कस्टमाइजेशन Stinger के कई वर्जन बेचती है। इस कार में गोल हेडलैंप और इंडिकेटर लगा है। इसमें रजिस्ट्रेशन प्लेट के पास फॉगलाइट के सेट है। इसके अलावा, मोडिफाइड Bolero को डुअल-कैब पिकअप लेआउट दिया गया है। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Bolero Stinger – II

जैसा कि हमने कहा है कि Bolero Stinger को एक और कस्टम ऑप्शन है, जिसे लेटेस्ट डिजाइन पर बानाया गया है। Stinger II में भी डुअल-कैब पिकअप लेआउट दिया गया है, जिसमें नीले रंग का शेड दिया गया है। इस कार का फ्रंट तकरीबन समान है, लेकिन इसमें कई फॉक्स एयर वेंट दिए गए हैं।
KUV Xtreme

Mahindra KUV100 कंपनी का सबसे छोटा मॉडल है। साइज छोटा होने के बाद भी यह काफी हद तक SUV जैसी दिखती है। Auto Expo में कंपनी ने Custom Build KUV100 को पेश किया था।
TUV300 Armor

Mahindra की ओर से एक और कस्टम मेड कार है, TUV Armor। Armor असल में, TUV300 का ऐसा वर्जन है जिसमें काफी ज्यादा एक्सेसरीज लगाई गई हैं। इस कार को भी Mahindra के customization विंग ने डिजाइन किया है।
Categories